फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का नाम ही सत्य है: एसडीएम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें कीर्तनकारों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शुरू हुए कार्यक्रम देर शाम तक चलते रहे। गुरुद्वारे में सुबह गुरुवाणी, शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शबद कीर्तन में ग्रथिंयों ने गुरु ग्रंथ साहिब में बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह फारसी के साथ-साथ शस्त्र विद्या और घुड़सवारी में पारंगत थे। वह स्वयं कलम के धनी थे। उनके द्वारा कई रचनाएं लिखी गई, जिनमें प्रमुख वाणी जायु साहिब अद्वितीय है। इसमें ईश्वर के विभिन्न स्वरूपों की वंदना की गई है। पर्व के मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने गुरु गोविंद सिंह को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला एक महान योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए महज 42 वर्ष की उम्र में शहादत दी। इस मौके पर प्रेम मित्र लूथरा, ओमप्रकाश चांदना, अनुजेश प्रताप यादव, हरदीप सिंह, नरेंद्र कालरा, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, राजू अरोरा, सरदार रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सरदार हरवंश सिंह, नृप चौधरी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही। 
कार्यक्रम में विधायक आलोक शाक्य ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया। इसलिए आज पूरी दुनिया उन्हें मानवता का पुजारी कहती है। उपजिलाधिकारी एमपी गुप्ता ने कहा कि गुरु गोविंद का नाम ही सत्य है। जीवन में तमाम संकट आने के बाद भी उन्होंने कभी मानवता को नहीं छोड़ा। गुरुद्वारे में आयोजित प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पूर्व राज्यमंत्री आलोक शाक्य एवं उपजिलाधिकारी एमपी गुप्ता के अलावा सच्चिदानंद तिवारी, रामौतार यादव, रावल सिंह यादव आदि लोगों को सरोपा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सतनाम सिंह, सोहन सिंह, स्वर्ण कौर, मंजीत कौर, मालिकराम, रघुवीर सलूजा, नीलेश मिश्रा, हिमांशु यादव, गोविंद अवस्थी, राजेश अरोरा, शालू सलूजा, हरपीत सलूजा, शनि सलूजा, मयंक सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें