फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर कब्जे की सूचना पर दौड़े अधिकारी

Mon, 09 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मुलायम गुट के कब्जे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। इससे पहले अखिलेश समर्थकों ने कार्यालय पर डेरा डाल दिया। तनाव की स्थिति को देख पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। एसडीएम और सीओ ने भी वहां डेरा डाल दिया। देर शाम तक मुलायम समर्थकों के कार्यालय नहीं पहुंचने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार को मुलायम समर्थकों द्वारा आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने की अफवाह तेजी से उड़ी। देखते ही देखते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थकों का वहां जमावड़ा लग गया। विधायक सदर राजकुमार उर्फ  राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, सुखवीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष उर्फ बिल्लू यादव, नसीर वारसी, मुहम्मद उमर सिद्दीकी, सूरज सिंह यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में भारी पुलिस बल तथा पीएसी को कार्यालय पर तैनात कर दिया गया।

मुलायम गुट के आने की अफवाह के चलते एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारी काफी देर तक हालातों का जायजा लेते रहे। टकराव की आशंका के चलते खुफिया विभाग के कर्मी भी पार्टी कार्यालय पर जमे रहे। शाम तक मुलायम सिंह गुट के नेताओं के कार्यालय पर नहीं पहुंचने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। शाम को ही कार्यकर्ता कार्यालय से हटे। पूरे दिन कार्यालय पर अफवाहों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें