फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सफाई कर्मी को पीटा और मोबाइल छीना

Wed, 06 May 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। जिलाधिकारी के निर्देश पर सफाई अभियान में कार्य करते समय नाली के ऊपर रखी पटिया उठाने से कुछ लोग भड़क गए। गाली-गलौज करते हुए कर्मी के साथ बचाव करने आए सफाई कर्मियों की भी पिटाई कर दी और मोबाइल छीन ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम लपगवां में तैनात सफाईकर्मी अमरपाल गांव में कर्मियों के साथ सफाई कर रहा था। सीसी सड़क किनारे नाली से पटिया उठाने पर गांव के लोगों ने उसकी मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि पुत्र सुंदरम व मोहित के साथ लपगवां निवासी कल्लू के दरवाजे के सामने बनी नाली के अंदर से गंदगी साफ करने के लिए नाली के ऊपर रखी पटिया को हटाया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे।
शिकायत में बताया कि सरकारी कार्य करने के दौरान की गई मारपीट में पास में ही काम कर रहे पीड़ित के पुत्र सुंदरम व मोहित मौके पर आ गए। बीच बचाव करते समय आरोपियों ने दोनों लड़कों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित का मोबाइल भी छीन दिया। मारपीट में तीनों के गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें