फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कूड़ा जलाने पर सफाई नायक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 01 Jul 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कूड़ा जलाने के मामले में कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। ईशन नदी पुल के पास कूड़ा जलने के मामले में ईओ ने सफाई नायक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ईओ ने सभी सफाई नायकों को चेतावनी दी है कि यदि किसी के भी क्षेत्र में कूड़ा जलने की जानकारी मिलती है तो सफाई नायक को जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

शहर को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि यदि किसी वार्ड में कूड़ा जलता पाया जाता है तो संबंधित वार्ड के सफाई नायक से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ईशन नदी पुल के पास कूड़ा जलने का फोटो वायरल हुआ था। जिलाधिकारी ने इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से नाराजगी जताई थी।
जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। ईओ बुद्धिप्रकाश ने तत्काल प्रभाव से स्थानीय सफाई नायक साहिल पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द जुर्माना की राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित के वेतन से जुर्माना की राशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें