फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कंटेनर बचाने में खंभों पर गिरा बालू भरा ट्रक पलटा

Thu, 09 Jul 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 3 नगला आशा के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आशा के पास एक कंटेनर को बचाने में बालू से लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे पर पलट गया। इससे पांच बिजली केे खंभे टूट गए। जिससे कई गांव की बिजली बाधित हो गई। वहीं तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। ट्रक में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


करहल क्षेत्र का रहने वाला ट्रक चालक गोपीचंद ट्रक में बालू लाद कर औंछा जा रहा था। ट्रक में चार लोग सवार थे। मधन औंछा रोड नगला आशा के पास एक कंटेनर को बचाने में ट्रक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे पर पलट गया। ट्रक पलटने से पांच बिजली के खंभे टूट गए। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। ट्रक में फंसे लोगों को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि किसी के भी चोटें नहीं आईं।
-
बिजली के खंभे टूटने से करीब तीन गांव के 700 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खंभे गिरने की सूचना पर बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खंभों को सही करने का काम टीम ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें