फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान के पांच किसान बैठे भूख हड़ताल पर

Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समान क्षेत्र के किसानों ने मुआवजे को लेकर रविवार रात्रि में सामान पक्षी विहार के गेट व अंदर के कमरों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सोमवार से पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। वहीं देर शाम पहुंचे एसडीएम किशनी अमित सिंह ने लोगों से कहा कि यह उनके स्तर का मामला नहीं है। लखनऊ से जो भी आदेश मिलेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। वह लोग प्रदर्शन और भूख हड़ताल न करें।
विज्ञापन


रविवार दोपहर को किसानों ने समान पक्षी विहार में तालाबंदी कर दी थी। रात भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार की सुबह किसान रामवीर सिंह, सरमन सिंह, विश्राम सिंह, जयवीर, दिनेश भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सपा नेता मातादीन यादव व प्रमोद यादव रामवीर यादव ने एक किसान संघर्ष समिति का गठन किया और कहा कि आगे की लड़ाई इसी बैनर तले लड़ी जाएगी। साथ ही कहा कि मंगलवार को कटरा समान चौराहा पर चक्का जाम किया जाएगा। उसके बाद जिला पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान रूपपुर, कटरा, नगला सारंग, नगला चकर, गुलाबपुर, समान, भगवंतपुर, भाग्यनगर, कुडरिया आदि 10 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा अब लड़ाई आरपार की लड़ी जाएगी। मातादीन यादव ने कहा कि प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। 236 करोड़ रुपये आ चुका है। यह राशि कम है। हमें मुआवजा सर्कल रेट से चार गुना चाहिए। वहीं रामवीर का कहना है कि सरकार की मंशा ठीक नही लग रही है। अब आंदोलन को बड़ा रूप दिया जायेगा। किसानों ने कहा है कि अभी तक स्थानीय नेता व् प्रशाशनिक अधिकारी जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता प्रमोद यादव, किसान शिवेंद्र चौहान, संतोष यादव, रामवीर यादव, राहुल यादव, रामगोपाल, राधेश्याम, प्रमोद यादव, गिरीश, सर्वेश, विनोद, सीताराम, रुकम सिंह, मुकीम, गौरव, ईश्वरदयाल, इंद्रेश, बंटू, गुड्डू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें