फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने पर फंसे साक्षी महाराज

Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज और पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री के खिलाफ थाना बिछवां पर भड़काऊ भाषण देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 एसओ बिछवां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रशासन की अनुमति के बिना सभा करने और उसमें भड़काऊ भाषण देने, पुलिस के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने व गांव फर्दपुर में पुन: दबिश देने पर पुलिस कर्मियों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एसपी हिमांशु कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मामले में नामजद भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री का कहना है कि हमने सभी कार्य लोकतंत्र की मर्यादा में रहकर किए थे। सपा नेताओं के इशारे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आम आदमी के हक के लिए एक तो क्या दस मुकदमे भी लग जाए, वह पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि पुलिस में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए।
विज्ञापन

बता दें, एक मई को ग्राम फर्दपुर में अवैध शराब की भट्ठियां चलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर भाजपा नेता मैदान सिंह को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद परिवारीजनों और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर मैदान सिंह को छुड़ा लिया था। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद रात में पुलिस फोर्स ने गांव में दबिश दी थी। आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने घर की महिलाओं और लड़कियों को भी पीटा था। इसकी जानकारी पर तीन मई को भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज फर्दपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था।

यह कहा था
फर्दपुर में हुई नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि यदि पुलिस फिर से इसी प्रकार रात में मैदान सिंह के घर पर दबिश देने गई तो उसे गोली से उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैं यहां से सांसद था तो पुलिस के दरोगा मेरे सामने दरोगा नहीं दारोगी हुआ करते थे।

 आपत्तिजनक वीडियो भी हुआ वायरल
मैनपुरी। भाजपा नेता के घर का एक आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हो गया है।  इस वीडियो में भाजपा सांसद एक युवती के शरीर की चोट देखने के लिए उसे जींस उतारने के लिए कह रहे हैं, ताकि वे शरीर के निचले पर आई चोट मीडिया को दिखा सकें। लड़की शरमा रही है। वहीं सांसद उससे बार-बार जींस उतारने की कह रहे हैं। इसकी काफी निंदा हो रही है। लोगों का कहना है कि सांसद को इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें