साध्वी ने बताया कि फोन करने वाले ने जान से मार डालने की धमकी दी है। लगातार एक महीने से इस तरह की धमकी दी जा रही है। साध्वी ने पुलिस को गोपालपुर के रहने वाले दो लोगों के नाम भी बताए।
जूना अखाड़े की साध्वी को जयपुर से लौटते समय सोमवार को फोन पर जान से मार डालने की धमकी दी गई। बुधवार को साध्वी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने साध्वी को सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के राधारमण रोड निवासी साध्वी प्रिया जूना अखाड़ा की साध्वी हैं। वर्तमान में वह महाकाल मंदिर उज्जैन में रह रही हैं। बुधवार को साध्वी ने एसपी गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वे लोग एक आयोजन में जयपुर गए थे।
15 सितंबर को लौटने के दौरान मैनपुरी पहुंचते ही उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। जब बात की तो दूसरी ओर से बोल रहे शख्स ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पास भी चली जाओ तो वो भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने साध्वी को जान से मार डालने की धमकी दी। बताया कि धमकी एक महीने से लगातार दी जा रही है। गोपालपुर के रहने वाले दो लोगों के नाम भी बताए। धमकी का ऑडियो भी उपलब्ध कराया। एसपी ने साध्वी को सुरक्षा और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।