फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच ने गंवाई जान

Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
झुग्गी में सो रही मां बेटी की मलबे में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र में धारऊ मोड़ पर डग्गामार बस विद्युुत पोल से टकरा गई। हादसे में छत पर बैठी करीब छह सवारियां गिरकर घायल हो गईं। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे हादसे में नगला जुला में ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में एक युवक ने जान गंवाई। वहीं बेवर और बिछवां में भी हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला पजावा निवासी मजदूर अखिलेश शाक्य शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर से घर जा रहा था, तभी रास्ते में ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। सड़क पर गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मृतक के भाई पंकज शाक्य ने कोतवाली में तहरीर देकर ट्रैक्टर के चालक पर टक्कर मारने की तहरीर दी है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला दखली निवासी रामकिशन (60) सुबह 10.40 बजे पत्नी उर्मिला देवी (55) के साथ रिश्तेदारी में बरनाहल जा रहे थे। गांव के बाहर ही वह खडे़ होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने जाइलो को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर जाइलो तेज रफ्तार में सड़क किनारे खडे़ बुजुर्ग दंपति पर पलट गई। हादसे में कार के नीचे दबकर वृद्धा उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी जब काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां पहुंची एंबुलेंस के चालक के साथ भी मारपीट की। करीब एक घंटा तक वहां जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के धारऊ तिराहा के समीप एटा से मैनपुरी बस के अंदर और छत पर ओवरलोड सवारियां लेकर आ रही डग्गामार बस अनियंत्रित होकर 11 केवीए के विद्युत पोल से टकरा गई। बस का एक हिस्सा पोल से टिक गया। हादसे में बस की छत पर बैठे शिवराज सिंह (38) पुत्र भगवत दयाल निवासी गांव गढ़ेरी कोतवाली की मौत हो गई। मोनू निवासी हीरापुर एटा, विनीता पत्नी जसवंत सिंह निवासी नगला देवी थाना औंछा गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अन्य घायलों को मौके से सैफई भेजा गया।

थाना बेवर क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर निवासी यश तिवारी छिबरामऊ की ओर से बाइक से बेवर की ओर आ रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के नवीगंज क्षेत्र के समीप पहुंचा, तभी प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड पर कानपुर का और डीएल पर दिल्ली का पता लिखा हुआ था। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर बाइक सवार यश तिवारी (30) निवासी गांव राधन थाना बिल्हौर छिबरामऊ को सामने से आती प्राइवेट बस ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस खाई में चली गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मृतक के फुफेरे भाई राघवेंद्र दुबे निवासी बेवर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें