फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में पड़े बोरे से बह रहा था खून, पुलिस ने खुलवाया तो निकले मांस के टुकड़े; देखकर ग्रामीणों के उड़े होश

Mon, 18 Mar 2024 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

खेत में पड़े बोरे से खून बह रहा था। पुलिस ने खुलवाया तो इसमें मांस के टुकड़े निकले। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
खेत में बोरे में मिले मांस के टुकड़े, कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह खेत में एक बोरा पड़ा दिखा। इससे खून बह रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो लाश होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर एएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके उन्होंने जानकारी जुटाई। बोरे से मिले मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के वीरपुर खुर्द गांव की है। गांव निवासी मेवाराम के खेत में एक बोरा पड़ा था। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो रुक गए। बोरे से खून बह रहा था। खून देख ग्रामीण घबरा गए। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बोरे में लाश होने की आशंका जताई। 

किसी ने छिपाया या फेंका, पुलिस कर रही जांच

सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी राहुल मिठास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात करके घटना की जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस की मौजूदगी में बोरा खोला गया। इसमें मीट भरा था। मीट किसी जानवर का प्रतीत हो रहा है। 

एएसपी ने मीट का सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाया है। वहीं बोरे में बरामद मीट को एक गड्ढा खोदकर दबवा दिया। जानवर के मीट से भरा बोरा किसी ने खेत में छिपाया था या फिर जान बूझकर फेंका था, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि गांव वीरपुर में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बोरे में किसी जानवर का मीट मिला। मीट किसका है, इसकी जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें