फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली संग निकाह रोकने पर तलाक की धमकी

Sun, 23 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
थाने पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कडेराहार में दो बच्चों का पिता साली को लेकर चला गया। रविवार को घर पर आकर उसने पत्नी से कहा अगर सौतन बनकर रहना है तो रहो वरना तलाक दे दूंगा। पीड़िता ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मगर जब पुलिस गांव पहुंची तब तक आरोपी दीवार फांदकर भाग गया था। पीड़िता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के गांव रुधईन निवासी मुस्कान का निकाह करीब छह वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव कडे़राहार निवासी असगर अली के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। कुछ महीनों पूर्व शौहर और साली के बीच प्रेम संबंध हो गए पत्नी के विरोध करने पर असगर न तलाक की धमकी दी। करीब एक सप्ताह पूर्व वह ससुराल गया और बहाना बनाकर साली को लेकर दिल्ली चला गया।
रविवार सुबह वह गांव पहुंचा पत्नी ने जब बहन के बारे में पूछा तो उसने साफ कह दिया कि अगर बहन की सौतन बनकर रहना है तो रहो वरना तलाक लेकर वह दूसरा निकाह कर लेगा। जिसके बाद मुस्कान ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। यूपी 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी छत से कूदकर भाग गया। पुलिस पीड़िता उसकी मां और सास को थाने ले आई। पीड़िता ने थाने में मौजूद एसडीएम अमित सिंह से दूसरी शादी रोकने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें