फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश के साथ चलाएं सदस्यता अभियान: सांसद

Sat, 06 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
जोश के साथ चलाएं सदस्यता अभियान: सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में सदस्यता अभियान को सक्रियता से चलाने, युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों को सदस्यता बहियां भी सौंपी र्गइं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा निकाय चुनाव के लिए प्रदेश नेतृत्व ने आवेदन मांगे हैं। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता आवेदन पत्र पार्टी कार्यालय पर जमा कर दें। ताकि आवेदन पर विचार करके पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ाया जा सके।  सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा सदस्यता अभियान को जोश के साथ चलाना है। जिले से सर्वाधिक सक्रिय सदस्य बनाने हैं। युवाओं को सक्रिय योगदान देना है। विधानसभा स्तर पर बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान को और गति प्रदान करने की जरूरत है। एमएलसी अरविंद यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक आलोक शाक्य, दीपसिंह पाल, देवेंद्र सिंह यादव, शाहबुद्दीन, सत्येंद्र पाल, बलवीर सिंह यादव, सुमन यादव, सोबरन सिंह यादव, धनवेश यादव, मनोज यादव, गौरव दयाल वाल्मीकि, नसीर वारसी, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद शमशाद आदि मौजूद थे। संचालन सुखवीर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें