फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एसएसबी कर्मी के खाते से निकाले 4.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव तेजगंज निवासी एसएसबी कर्मी के खाते से साइबर ठगों ने 4.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने कर्मी को अधिक मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया था, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तेजगंज के रहने वाले सुरेश सिंह ने बताया कि बेटा अखिलेंद्र सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सोनापुर गुवाहाटी असम में तैनात है। 14 जनवरी को किसी ने व्हाट्सएप के माध्यम से बेटे से संपर्क किया। उसे अधिक मुनाफे का लालच देकर रुपये इंवेस्ट करने के लिए कहा, बेटा साइबर ठगों की बातों में आ गया और तीन बार में करीब 4.50 लाख रुपये बताए गए खातों में भेज दिए। ठगी की जानकारी होने के बाद बेटे ने तुरंत ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें