फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और बढ़ेगी परेशानी

Wed, 14 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले से मोदी सरकार के खिलाफ हुए व्यापारी
विज्ञापन
नोटबंदी से बकाया वसूली को अब झटका लगने वाला है। गुरुवार की रात से टैक्स और बकाया वसूली में पुराने 500 और 1000 के नोट जमा नहीं किए जाएंगे। पुराने नोट जमा होने से टैक्स और बकाया वसूली में कई गुना वृद्धि हुई है। बैंकों में 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर की रात से की गई नोटबंदी से आम आदमी को तो परेशानी हुई मगर सरकार को राजस्व में कई गुना लाभ हुआ है। लंबे समय से बकाया चल रहे टैक्स और वसूली में जमकर वृद्धि हुई है। पुराने 500 और 1000 के नोट का चलन बंद होने से पुराने नोट का राजस्व वसूली में प्रयोग किया गया है। नोटबंदी के बाद से शुरू हुई बकाया वसूली को गुरुवार की रात से झटका लगने वाला है।
गुरुवार की रात से अब सरकारी विभागों में जमा किए जा रहे पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिससे राजस्व वसूली भी प्रभावित होगी। एक महीने में कई विभागों को राजस्व में कई गुना वृद्धि हुई है। लोगों ने टैक्स और बकाया वसूली में जमकर पुराने 500 और 1000 के नोट जमा कराए हैं। नोटबंदी का ही नतीजा है कि सरकार को पुराने नोटोें के रूप में जमकर राजस्व मिला है। मिलने वाला राजस्व अब गुरुवार की रात से थम जाएगा। जिससे बकाया वसूली को जिले में भी झटका लगेगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को औसतन ही टैक्स और बकाया वसूली होगी। बंपर वसूली कर उम्मीद किसी भी विभाग को नहीं है।
विज्ञापन


एक माह में पुराने नोटों की खपत
बैंकों में जमा                800 करोड़
बिजली बिल में जमा        16.5 करोड़
डीजल पेट्रोल की बिक्री     57 करोड़
नगर निकाय में जमा         24 लाख

40 करोड़ के बदले नोट
मैनपुरी। नोटबंदी के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर जिले की बैंकों में 40 करोड़ के पुराने 500 और 1000 के नोट बदले गए हैं। इस धनराशि के बदले ग्राहकों को चलन वाली करेंसी बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

30 दिसंबर तक जमा होंगे पुराने नोट
मैनपुरी। सरकार के निर्देश के चलते जिले की सभी बैंकें 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा करेंगी। नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित किए गए 500 और 1000 के पुराने नोट ग्राहक बैंकों में जमा कर सकेंगे। 30 दिसंबर के बाद पुराने नोटों को जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें