फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भीषण गर्मी से गोशालाओं में रह रहे गोवंश की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

Sun, 26 Apr 2026 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
भीषण गर्मी में गोवंशाे को राहत  के लिए गोशालाओं लगाए गए कूलर। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी व लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने गो आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध शुरू कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर सभी गोशालाओं में राहत उपायों को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए गोशालाओं में कूलर व पंखों की समुचित व्यवस्था की गई है जिससे गोवंश को गर्मी से राहत मिल सके। पशुओं के लिए स्वच्छ व ठंडे पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता की गई है जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताया कि आश्रय स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, छायादार स्थानों की उपलब्धता और हवादार वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। गोवंश के स्वास्थ्य की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए पशु चिकित्सा टीमें सक्रिय की गई हैं जो प्रतिदिन निरीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही हैं। सीवीओ डॉ. शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करते रहें और सुनिश्चित करें कि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी गोवंश को पेरशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें