फोटो 13 फीता काटकर मैच का शुभारंभ करते पंकज चौहान। संवाद
- फोटो : दुकनहा माइनर ओवरफ्लो होने से कटी पटरी व खेत में जाता पानी।
किशनी। सती मंदिर मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में ऋषभ गुप्ता क्रिकेट क्लब किशनी ने जगतपुर क्रिकेट क्लब की टीम को 10 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। किशनी के ऋतिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
किशनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जगतपुर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 12 ओवर में 34 रन ही बना सकी। किशनी के गेंदबाज आमिर ने चार, देव और बॉबी ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनी की टीम ने छह ओवर में बिना कोई विकेट खोए 35 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज ऋतिक ने 23 और रिषभ ने 11 रन बनाए।
इससे पहले मैच का शुभारंभ पंकज चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायरिंग फादखान और चंदू शंखवार ने की। इस दौरान डिंपल कठेरिया, धर्मपाल कठेरिया, दीपक कश्यप, रिषी कश्यप, बाबू, अजीत राठौर, मंगल रावत, प्रदीप त्रिवेदी, गोपाल भदौरिया भी रहे।