मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के छात्रावास के वॉलीबाल खिलाड़ी मोहम्मद रिहान का चयन उत्तर प्रदेश वॉलीबाल अंडर-14 टीम में हुआ है। रिहान हिमाचल प्रदेश में होने वाली नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि होनहार खिलाड़ी मोहम्मद रिहान स्टेडियम में छात्रावास में रहकर वॉलीबाल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। रिहान ने मंडल और प्रदेश स्तर पर भी बेहतरीन खेल प्रदर्शन से नाम रोशन किया है। वॉलीबाल प्रशिक्षक ने बताया कि रिहान हिमाचल प्रदेश में होने वाली अंडर-14 स्कूल नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम से खेलेंगे। रिहान के चयन पर क्रीड़ा अधिकारी सहित प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से बधाई दी है।