फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा की मौत: दूध लेने निकले थे घर से, गैराज में लटका मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 30 Oct 2025 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सेवानिवृत्ति दरोगा की लाश उनके ही गैराज में फंदे से लटकी मिली। बेटे ने जब पिता की लाश को देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर कस्बा के मोहल्ला मरिकिचिया में गुरुवार की सुबह दूध लेने की बात कहकर घर से निकले सेवानिवृत्त दरोगा ने अपनी गैराज में लगे एंगल से लटककर जान दे दी। सुबह 7 बजे गैराज में आए बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। मृतक दरोगा की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसे फोरेंसिक टीम अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह मोहल्ला मरिकिचिया निवासी सुरेश चंद्र पुत्र गेंदालाल सुबह 05 बजे घर से दूध की बाल्टी लेकर निकले थे। जिस स्थान पर वह दूध लेते थे, उसी के निकट ही उनका गैराज है, जिसमें गाडियां खड़ी होती हैं। उसी गैराज में फंदे से लटककर उन्होंने अपनी जान दे दी। सुबह करीब सात बजे बेटा प्रवीन गैराज पर गया, तो पिता को लोहे के एंगल से लटका हुआ पाया। पुत्र की चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। 


सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी किरन देवी बुधवार को दवाई लेने लखनऊ बड़े पुत्र के पास गईं थीं।  घर में किरन देवी के अलावा तीन विवाहित पुत्र हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी पर भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सेवानिवृत्त दरोगा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें