फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण ने देश के युवाओं को किया बेरोजगार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आरक्षण विरोधी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को ईशन नदी तिराहे पर आरक्षण का पुतला फूंका। कहा कि आरक्षण ने देश के युवाओं को बेरोजगार किया है। देश में आरक्षण समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

रविवार को आरक्षण का पुतला फूंकते हुए पार्टी केे राष्ट्रीय सचिव हरेंद्र विक्रम ने कहा कि आरक्षण ऐसा जहर है जो पूरे समाज को निगल रहा है। आज आरक्षण समाप्त होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि आरक्षण ने पूरे देश के युवाओं को बेरोजगार बना दिया है। आरक्षण से वर्तमान युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आरक्षण वह आग है जिससे पूरा समाज जल रहा है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विजय रक्षा भदौरिया ने कहा कि सवर्णों को अब जागना होगा। यदि अभी से न जागे तो उनका अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अनंत राठौर, गौरव दीक्षित, सतेंद्र कुमार मिश्रा, गौरव मिश्रा, निशांत मिश्रा, मोहित पांडेय, मोनू मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें