फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों के घर में शादी से किया इंकार

Wed, 19 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
शराबियों के घर में शादी से किया इंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में लड़की को जब पता चला कि दूल्हे के घर में सभी शराब पीते हैं तो उसने शादी से इंकार कर दिया। गांव में पंचायत हुई दूल्हे ने भी लाख समझाया मगर युवती ने किसी की एक न सुनी। बाद में एक दूसरे का सामान वापस किए जाने के साथ ही बारात बैरंग ही वापस लौट गई। युवती के इस निर्णय को परिवारीजन और ग्रामीणों ने सराहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी जनपद एटा के गांव नगला दंबर निवासी प्रवीन कुमार के साथ तय की थी। मंगलवार रात तय तिथि पर बारात दरवाजे पर पहुंची। बारात में बैंड नहीं था। इसकी जानकारी होते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद आनन-फानन में इंतजाम किया गया। बारात जब चढ़ने लगी तो लड़के पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत होकर नाचने लगे। इस बीच लड़की पक्ष के लोगों से विवाद हुआ तो शराब के नशे में धुत लड़के के पिता ने लड़की के भाई के सीने पर बंदूक रख दी। अचानक माहौल बिगड़ता देख वहां भगदड़ मच गई। मौके पर ग्रामीण जुट गए और बारात को बंधक बना लिया गया। लड़की को जब पता चला कि लड़के के घर में सभी शराबी हैं तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बुधवार सुबह तक युवती व परिवारीजनों को मनाने का सिलसिला चलता रहा। मगर दुल्हन के जोडे़ में सजी युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिया गया सामान आदि भी वापस कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें