फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस धारक ही खरीदेगा किसानों की उपज: डीएम

Wed, 19 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
न वारदाना न कर्मचारी, कैसे हो आलू खरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधिकारी किसानों के प्रति सोच बदलें। किसानों के हित की बात करें। दलाली प्रथा बंद हो। किसानों को उपज का सही मूल्य मिले। आढ़तियों की बजाए किसानों को तरजीह दें। मंडियों में प्रतिदिन बोली लगे सबसे ऊंची बोली पर ही किसानों की उपज खरीदी जाए। यह निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के अंबेडकर सभागार में किसान दिवस पर हुई गोष्ठी में डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा निर्धारित समर्थन मूल्य सेे कम दर पर खरीदने वाले आढ़तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। मंडी का लाइसेंस धारक ही किसानों की उपज को खरीदेगा। लाइसेंस नहीं होने पर खरीद करते पाए जाने पर रिपोर्ट होगी। गेहूं, आलू की खरीद में बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर केंद्र प्रभारी के साथ ही प्रबंधक भी जिम्मेदार  होंगे।
गेहूं खरीद केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों के पांच से 10 किलो कद्दा काटने की शिकायत पर खाद्य एवं विपणन अधिकारी से कहा कि खरीद केंद्रों पर कटौती की प्रथा खत्म होे। किसानों से कहा खेतों में अवशेषों का न जलाएं अन्यथा रिपोर्ट दर्ज होगी। ग्रामीण क्षेत्र में लाइनमैन, जेई की मिलीभगत से चोरी हो रही है। कृषि वैज्ञानिक डा. जगदीश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक डीके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार सारस्वत, अधिशासी अभियंता विद्युत एके पांडेय, डिप्टी आरएमओ नंद किशेार, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें