फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसों में लाएं कमी, लोगों को करें जागरूक

Wed, 24 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें परिवहन, लोक निर्माण, पुलिस विभाग के अधिकारियों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी नियमों का पालन करने और लोगों से पालन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए सभी अधिकारी वाहन चालकों को घने कोहरे के में वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह शुरू होगा। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि नवंबर में ओवर स्पीड पर 22, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर 9489, बिना सीट बैल्ट 509, रोंग साइड 266, मोबाइल के प्रयोग पर 92, नशे में वाहन चलाने पर 5, यात्री वाहन, स्कूली वाहन, ऑटो, टैम्पो, ई-रिक्शा में ओवर लोडिंग पर 13, माल वाहनों में ओवर लोडिंग पर 27 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। नियमों का उल्लघंन करने पर 27 वाहनों का चालान भी किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, लोक निर्माण सीडी-3 एके अरूण, धनुषधारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें