फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हाल में रेलवे गेट चौकी भवन

Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे गेट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी जिस जर्जर भवन में जनता की शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं, वो जर्जर हाल में है। जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। ऐसे में भवन किसी भी समय जमींदोज हो सकता है। 
विज्ञापन


नगर के राधारमन रोड स्थित रेलवे गेट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी हर पल हादसे के साए में काम करने को मजबूर हैं। जर्जर भवन में कई स्थानों पर दरारें पड़ चुकी हैं तो भवन की छत पर लगी टीन में भी कई स्थानों पर छेद हो चुके हैं। कई बार चौकी को सही कराने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन भी दिए लेकिन भवन की मरम्मत कराई गई न ही दूसरे भवन का निर्माण कराया गया। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं चौकी की हालत ये है कि किसी भी समय गिर सकती है। इसलिए वो ज्यादातर समय चौकी के बाहर ही बिताता है। चौकी पर आने वाले फरियादी भी भवन की दुर्दशा को देखकर यहां आने से कतराते हैं। ज्यादातर शिकायतें चौकी के बाहर ही लिखी जाती हैं। वहीं अधिकारी भी तमाम शिकायतों के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे जबकि समय समय पर चौकियों का निरीक्षण किया जाना चाहिए। लेकिन अभी तक इस चौकी पर कोई अधिकारी हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रक्रिया जारी है। जल्द ही जर्जर पुलिस चौकी को दुरुस्त कराया जाएगा। 
- एएसपी, दिगंबर कुशवाह 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें