फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीडिंग से अधिक के बिल आने उपभोक्ता परेशान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्रीय जनता बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से परेशान हैं। यूनिट से कई गुना बिजली बिल भेजकर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत खड़ी की जा रही हैं। कई जगहों पर तो एक किलोवाट के कनेक्शन को बढ़ाकर छह किलोवाट कर दिया है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत डीएम को पत्र भेज भेजकर की है।
विज्ञापन

कस्बा के विद्युत उपभोक्ता नगर के छोटा बाजार निवासी निखिल मिश्रा, मोहल्ला आसरेत निवासी अभिषेक ,सुभाष, मोहल्ला जौहरी निवासी सत्य राम पुरानी आलू मंडी निवासी भारत सिंह, मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी देवेश कुमार, ऊपर टीला निवासी गोविंद, जौहरी निवासी गोविंद कुमार आदि ने शुक्रवार को डीएम को पत्र भेजा। पत्र में शिकायत की है कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। रीडिंग से कई गुना अधिक का बिल भेजा जा रहा है। निखिल मिश्रा ने कहा कि दुकान में एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन था, जिसे विभाग के कर्मचारियों ने छह किलोवाट कर दिया। गोविंद ने बताया कि उन्होंने कई बार लिखित प्रार्थना पत्र अधिकारियों और शिविर में दिए, लेकिन  कोई सुनवाई नहीं हो रही। उनके यहां बढ़े हुए बिल आ रहे हैं। संविदा कर्मी बिल सही करने आते हैं, तो सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। उपभोक्ताओं ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ मेवाराम का कहना है कि अधिकांश बकाएदारों के कटे कनेक्शन जुड़े मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई होगी। यदि कोई मामला गलत है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें