फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर का संदेश लेकर निकाली रथयात्रा

Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भगवान महावीर का संदेश लेकर निकाली रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को अजितनाथ जिनायल कटरा में भगवान महावीर स्वामी का पूजन व अभिषेक किया गया। इसके बाद रथ पर विराजमान महावीर स्वामी की रथयात्रा निकाली गई। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने आरती उतारी।
विज्ञापन

महावीर जयंती के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। रथ पर सुनील जैन बैठे। वहीं चंदन जैन और पल्लव जैन चंवर डुला रहे थे। रथ पर सारथी के रूप में विजय जैन चल रहे थे, तो घोड़ों पर जैन ध्वजा बच्चे थामे थे। भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी गई। रथ यात्रा लेनगंज, सदर बाजार होते हुए आदिनाथ जिनालय पहुंचीं। जहां पर पूजन व अभिषेक किया गया।र रथयात्रा से यहां से पुन: कटरा स्थित अजिनाथ जिनालय पहुुंचकर समाप्त हुई। रथ यात्रा में बैंड बाजों की धार्मिक धुन पर युवक और युवतियां नृत्य करते नजर आए। अग्रवाल समाज के लोगाें ने भी भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारी। इसके बाद दोपहर में जैन समाज की ओर से जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। इस मौके पर देवेश जैन, डाक्टर सुशील जैन, आनंद मोहन, विशाल जैन, पंडित अनंत कुमार जैन, नितिन जैन, आकाश जैन, विजय जैन, आदेश जैन, अजय कांत, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।

शहर से देहात तक धूमधाम से मनाई महावीर जयंती
कुरावली में महावीर जयंती पर्व पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर  से प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ पर खब्बासी के रूप में गौरव जैन, धनकुबेर के रूप में कुमदेश जैन, इंद्र के रूप में प्रवीन जैन नाती, गोलू जैन, छोटू जैन, धीरज जैन और सारथी के रूप में पंकज जैन, राजा, निक्की, मयंक, रजत, मयंक रावत, अभिषेक जैन, सुप्रभ जैन विराजमान रहे। रथयात्रा सदर बाजार, जीटी रोड होती हुई स्वाती जैन नसिया जी पहुंची। सदर बाजार में चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, अजय कुमार जैन, डा. प्रदीप जैन की ओर से स्टाल लगाकर शीतल पेय, शर्बत व फलों के रस का वितरण किया गया। महावीर जयंती कमेटी सदस्य चुन्नू जैन, सचिन जैन, ऋषभ जैन, यश रावत गुड्डा, लालू जैन, सुधांशु जैन, जीवन कांत जैन, जयकुमार जैन, राजीव जैन टुनटुन, अमित जैनसन, अरविंद जैनसन, संजय जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

करहल
करहल में नसियां जी में सुबह से आरती और पूजा शुरू हो गई। दोपहर बाद पुराने थाना रोड नसियां जी से महावीर स्वामी जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों पर होती रथयात्रा लाला बुद्धसेन के बाग पहुंची। जहां भगवान का जलाभिषेक किया गया। शोभायात्रा में जैन धर्म के शांति अहिंसा के संदेश को प्रसारित करने वाली पट्टिकाओं सहित अनेक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जगह जगह शर्बत, शीतल पेय, आइसक्रीम, टाफी आदि का वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, शिशुपाल सिंह यादव, काजू जैन, पप्पू जैन, जीवन पटवारी आदि समाजसेवियों ने किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष आदेश कुमार जैन, गौरव जैन, लल्लन जैन, राजू जैन उकेला, सभासद शैलेश जैन, अंशुल कुमार जैन रपरिया सहित आदि शामिल रहे।  
घिरोर
घिरोर में जैन समुदाय ने भगवान महावीर जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। भगवान महावीर की स्नान पूजा के साथ श्वेतांबर दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। सुबह चंदन से पूजा की गई। महावीर जन्म कल्याण पूजा व आरती हुई। इसके बाद भोग चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया गया। भगवान महावीर का श्रृंगार किया गया। भक्ति संगीत व महाआरती के साथ दिन भर का  कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व सुबह करीब आठ बजे शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवी अनिल गुप्ता, अरविंद जैन, यतींद्र जैन, मनोज जैन,  मुकेश जैन, मन्नी जैन , धर्मेंद्र जैन व ऋषभ जैन, सुधीर जैन उपस्थित रहे।
भोगांव
भोगांव में महावीर जयंती पर रथयात्रा श्री चंद्रप्रभु जिनालय से प्रारंभ होकर जैन मार्केट, छोटा बाजार, पीपल मंडी, घंटाघर, जीटी रोड चैराहा, बड़ा बाजार, ऊपरटीला होती हुई वापस चंद्रप्रभु जिनालय पर समाप्त हुई। रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा के दर्शन को श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़ रहे। रथ पर चार इंद्रों के रूप में कुमुद जैन, अशेष जैन, मनीष जैन और रजत जैन खड़े हुए। खब्बासी के रूप में प्रवीण कुमार जैन, सारथी के रूप में कुल्लू जैन और कुबेर के रूप में ब्रजगुप्त जैन बैठे। रथयात्रा श्री चंद्रप्रभु जिनालय पहुंचकर धर्मसभा में तब्दील हो गई।  कमलेश कुमार जैन, आरसी जैन, दिनेश जैन, जयगुप्त जैन, अमन जैन, आशू जैन, प्रतीक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें