फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर में चार और भेड़ों की मौत

Fri, 29 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में घायल 18 भेड़ में से उपचार के दौरान चार और भेड़ाें की मौत हो गई। गांव में अब तक 29 भेड़ों की मौत हो चुकी है। जंगली जानवर की दहशत के चलते ग्रामीणों ने जागकर रात गुजारी। शुक्रवार को सीवीओ ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। घायल भेड़ों को बेहतर उपचार के  निर्देश पशु चिकित्साधिकारी नवाटेढ़ा को दिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी कमलेश यादव का गांव से बाहर बाड़ा है। बाड़ा में वह भेडे़ं पालने का काम करते हैं। बुधवार की रात कमलेश घर पर लेटे थे। अज्ञात जंगली जानवर ने बाडे़ में पहुंचकर भेड़ों पर हमला कर दिया। जिससे 25 भेड़ों की मौत हो गई। 18 भेडे़ं घायल हुईं। इलाज के दौरान शुक्रवार को चार और भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर योगेश कुमार सारस्वत शुक्रवार को गांव पहुंचे। उन्होंने घायल भेड़ों को देखा। पशु चिकित्साधिकारी नवाटेढ़ा डाक्टर प्रवेंद्र कुमार से भेड़ों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं भेड़ों पर जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह यादव का कहना है कि जंगली जानवर पुन: गांव में आ सकता है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार की रात ग्रामीणों ने जागकर गुजारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें