फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है

Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास क्षेत्र की ग्रामसभा विशुनपुर के मजरा लतीफपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से नाला बनवाने की मांग की है। ग्राम लतीफपुर में जाने के लिए कुरावली घिरोर रोड से 200 मीटर लंबा संपर्क मार्ग है। गांव में जलनिकासी का साधन नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जलभराव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण कराने की मांग ग्राम प्रधान ओमवती यादव से की है। मांग करने वालों में रामप्रकाश, रमेश चंद्र, विजेंद्र सिंह, महेश चंद्र, कोशैंद्र सिंह, प्रशांत राहुल, सुधीर, सुखवीर संजू, धनमेश आदि ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें