मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिले में स्वीप मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आरसी महिला डिग्री कालेज एवं आरसी कन्या इंटर कालेज के साथ अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
स्वीप मैराथन के समूह एक का प्रारंभ संता बसंता चौराहे से एसडीएम किशनी अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। समूह दो का प्रारंभ नगर पालिका परिषद से डीआईओएस आरपी यादव ने, समूह तीन का प्रारंभ टीपी गार्डन से स्वीप कोआर्डिनेटर डा. शैफाली यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आरसी कन्या इंटर कालेज में समाप्त होकर एक जनसभा में परिवर्तित हो गई। जहां उपस्थित जनसमूह को 19 फरवरी को होने वाले मतदान में प्रतिभाग करने के लिए शपथ दिलाई।
इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। रंगोली का अधिकािरयों ने निरीक्षण कर सराहना की। जनपद आइकॉन एवं सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डा. राम मोहन के निर्देशन में विद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए। यहां स्वीप मैराथन दौड़ भी हुई। दौड़ टीपी गार्डन, स्टेशन रोड मैनपुरी से प्रारंभ होकर आरसी महिला डिग्री कालेज पर जाकर समाप्त हुई।
प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र यादव, कुसुम चौहान, स्वीप आईकॉन लेफ्टिनेंट सविता, डा. कुुसुम यादव, डा. नीलम शाक्य, अणिमा जैन, पूजा भदौरिया, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे, छात्रावास अधीक्षक जितेंद्र लोहान, मंगेश यादव, योगेश यादव मौजूद रहे।