आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार से रामलीला शुरू हुई। रामलीला के पहले दिन गणेश पूजन, पृथ्वी पूजन, मुकुट पूजन हुआ। विधि विधान से पूजन शील महराज ने कराया।
सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि आज भी राम के आदर्श समाज की जरूरत हैं। भगवान राम ने जीवन भर मर्यादा का पालन किया। पिता की आज्ञा मानकर राजपाठ छोड़कर वनवास जाने का निर्णय लिया। इस मौके पर महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, विधायक राजकुमार, आलोक शाक्य, ब्रजेश कठेरिया, पीसीएफ निदेशक अनुजेश प्रताप सिंह यादव, चेयरमैन साधना गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अगिभनहोत्री, मंत्री रमेशचंद्र सर्राफ आदि मौजूद थे।
धरती पूजन के साथ रामलीला शुरू
कस्बा में रामलीला धरती पूजन के साथ हुआ। भगवान गणेश की मूर्ति को बैंडबाजों के साथ नगर भ्रमण कर रामलीला मैदान ले जाया गया। पंडित राजेश चतुर्वेदी ने हवन कराया। मेला अध्यक्ष रविकांत तिवारी, राजू गुप्ता, रमेश वर्मा, सुनील मिश्रा, सुनील वर्मा, भइयालाल दीक्षित आदि मौजूद थे।
विघ्न विनाशक की रथयात्रा निकाली
रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान गणेश का रथ नगर में निकाला गया। रामलीला मैदान में रामलीला परिषद ने भूमि पूजन किया। सचिव नृपेंद्र शर्मा ने बताया कि कमेटी के कलाकार दिन में राम की लीलाओं का मंचन करेंगे। रथ यात्रा में गिरजा शंकर वर्मा, अप्पू असांरी, रमेश चंद्र शर्मा, गिरजेश कुलश्रेष्ठ, अजय शर्मा, राजेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।