फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पर हमलावर हुए रामगोपाल यादव: बोले- केशव मौर्य को कोई गंभीरता से नहीं लेता, चौराहे पर पंचर जोड़ेंगे

Tue, 16 Apr 2024 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव डिप्टी सीएम पर हमलावर रहे। कहा कि केशव मौर्य को कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह चौराहे पर पंचर जोड़ेंगे। 
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। मंगलवार को डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। नामांकन में पहुंचे सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार किया। विशेषकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को निशाने पर लिया। कहा कि केशव मौर्य चौराहे पर बैठकर साइकिल के पंचर जोड़ेंगे। वह मौर्य के बयान पर पलटवार कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रो. यादव कलेक्ट्रेट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। सीएम योगी बाबा अपने बगल में डिप्टी सीएम को बैठने नहीं दे रहे हैं। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने उनके बयान की चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश को सीएम नहीं बनने दिया। 

पलटवार करते हुए कहा कि क्या केशव प्रसाद मौर्य खुद मुख्यमंत्री बन गए। उनकी इन्हीं बातों के चलते हमने तय किया था कि उन्हें चुनाव नहीं जीतने देंगे। दो तीन नेता ऐसे थे जो ज्यादा बकवास करते थे, उन्हें हमने जीतने नहीं दिया। चैलेंज किया कि आगे भी जीतने नहीं देंगे। 
विज्ञापन


मैनपुरी से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कहा कि सबसे कमजोर प्रत्याशी मंत्री ही होता है। इसका इतिहास गवाह है। लोकसभा उपचुनाव में भी जयवीर सिंह मंत्री थे। लेकिन, फिर भी विधानसभा सदर हार गए थे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। जनता सही निर्णय करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें