फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एकतरफा मुकाबले में रकरी की टीम ने मोहम्मदाबाद को हराया

विज्ञापन
फोटो 12 शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते सुरेश चंद्र राजपूत। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। आलीपुर खेड़ा के गांव मिलिकिया के मैदान पर मिलिकिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में रकरी की टीम ने मोहम्मदाबाद को 162 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

रकरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम ने 82 रनों की शानदार पारी खेली। अंकुर ने 38 और राजा ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदाबाद की टीम की टीम बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई। पूरी टीम महज 62 रन पर सिमट गई।
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दो विकेट लेने वाले शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरेश चंद्र राजपूत ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग मुलायम सिंह राजपूत और अभिलाष सिंह राजपूत ने, कमेंट्री कौशलेंद्र राजपूत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें