फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने जन जीवन किया अस्त व्यस्त

Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
कोहरे ने जन जीवन किया अस्त व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कोहरे में सिमटे शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। घने कोहरे का असर दृश्यता पर भी पड़ा।  
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोहरे की चादर ने दृश्यता कम कर दी थी। सुबह 11 बजे तक लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सड़कों से गुजरना पड़ा। सामान्य कामकाज के अलावा बाजार पर भी प्रभाव दिखा। आम दिनों की अपेक्षा बाजार भी देर से खुला। कोहरे के कारण सर्दी भी बढ़ी है। दोपहर को धूप के दर्शन होने पर लोगों ने राहत भरी सांस ली। लेकिन, दोपहर बाद कोहरा गहराने से दोबारा ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें