जनता इंटर कालेज नैनेर में चल रहे शिविर का समापन
- फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कालेज नौनेर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को हो गया। समापन अवसर पर स्काउट गाइड ने तंबू व रंगोली सजाकर मुख्य अतिथि का मन मोह लिया।
तीन दिवसीय शिविर में रामपाल गिरि एलटी व राममोहन मिश्रा ने स्काउट गाइड के बारे में परिचय दिया। गांठ बंधन, तंबू निर्माण, कलर रंगायन, मीनार निर्माण के बारे में जानकारी दी। समस्त स्काउट गाइड ने अनुशासन में रहकर शिविर में प्रतिभाग लिया। निर्माण मंडल के प्रभारी जितेंद्र कुमार व विपिन कुमार के अनुसार स्काउट में टोली नंबर चार ने प्रथम, टोली नंबर दो ने द्वितीय, गाइड में टोली नंबर छह ने प्रथम, टोली नंबर एक ने द्वितीय व टोली नंबर दो व 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टोली नायक पूजा, विनोद, अमन, कुलदीप, दीप्ती, अशिका को प्रधानाचार्य ने प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिरोमणि, सुरजीत, अजय, जगपाल, राजेश कुमार, विमल, डा. कृष्ण बाबू मिश्रा, गौरव आदि मौजूद रहे।