फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पीटीआई इलेवन ने हिटमैन स्क्वाड को 38 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में असलम खान स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की रात खेले गए मैच में पीटीआई इलेवन ने हिटमैन स्क्वाड क्लब को 38 रनों से हराया। पीटीआई इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 108 रन बनाए। योगेश ने 24, आदर्श ने 19 और पंकज ने 15 रन बनाए। हिटमैन स्क्वाड क्लब के अशित ने तीन, राज और शेखर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिटमैन स्क्वाड की पूरी टीम 10 ओवर में 70 रन ही बना सकी। अर्जुन ने 20, अशित ने 15 और शेखर ने 12 रन बनाए। पीटीआई के प्रशांत ने तीन, अंशुल और पंकज ने दो-दो विकेट लिए।
पीटीआई के प्रशांत को शशांक गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग इमरान खान और कृष्णा यादव ने, स्कोरिंग आशू चौहान ने। कमेंट्री आकिल मंसूरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें