फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 23 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन - फोटो : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश पीएम का पुतला जलाते विहिप,बंजरग दल के कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मैनपुरी। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और हिंसा के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहे पर इस्लामी आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विभाग सह संयोजक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों में संलिप्त कट्टरपंथी तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन के प्रांत एसएफडी संयोजक आकाश चौहान ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार हिंदू परिवारों, उनकी संपत्ति और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
इस दौरान जिला सह संयोजक विक्रम चौहान, नगर मंत्री शिवम सक्सेना, अभिषेक चौहान, अभय सक्सेना, हर्षित सक्सेना, अविरल प्रताप सिंह, सुमित सिंह, अनमोल कुमार, नितिन यादव, श्रेष्ठ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें