फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीपुर के तालाब में प्रवासी पक्षियों का कलरव

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। सर्दी शुरू होते ही गांव पृथ्वीपुर के तालाब में प्रवासी पक्षियों को कलरव सुनाई देने लगा है। तालाब में प्रवासी पक्षियों को देखने लोग उमड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने भी पक्षियों के क्रिया कलाप में खलल न पड़े इसके इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पृथ्वीपुर के तालाब में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। तालाब में इन दिनों सुबह-शाम के समय प्रवासी और भारतीय पक्षियों का कलरव गूंजने लगा है। तालाब में गीज, टील, पिनटेल, ब्रह्मनी डक, मलार्ड, पोचर्ड, पेलिकन, गैडवाल जैसे बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का कलरव सुनाई दे रहा है। प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की दर्जनों प्रजातियों के पक्षी देख ग्रामीण भी खुश हैं। गांव के शिवकुमार यादव, अरविंद यादव, उमाकांत, जगीश यादव, राकेश यादव आदि ने बताया कि पक्षियों का शिकार नहीं होने पाए इसके लिए ग्रामीण एकजुट हैं। तालाब के आसपास भी किसी शिकारी को नहीं फटकने दिया जाएगा। यही नहीं मछली आदि के शिकार पर भी पाबंदी लगा रखी है।

आतिशबाजी पर भी लगी रोक
भारतीय पक्षियों के क्रिया कलापों में खलल न पड़े इसके ग्रामीणों ने इंतजाम किए हैं। गांव में शादी समारोह में फायरिंग और आतिशबाजी पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें