फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री पर फिर छापा

Thu, 18 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री पर फिर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लाल इमरी फाटक स्थित एक स्थानीय कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्ट्री पर दोबारा छापा मारा। उक्त फैक्ट्री पर एक हफ्ते पूर्व भी विभाग ने छापा मारा था। तब बड़े पैमाने पर मानक विरुद्ध कार्य होता मिला था। गुरुवार को एक बार फिर फैक्ट्री संचालक को मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई। खाद्य निरीक्षक का कहना है कि यदि फैक्ट्री संचालक मानक पूरे नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि लाल इमली फाटक पर मोल्का कोल्ड ड्रिंक के नाम से एक स्थानी फैक्ट्री का संचालन होता है। उक्त फैक्ट्री पर एक हफ्ते पूर्व भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा था। तब फैक्ट्री में काफी गंदगी मिली थी। इसके चलते कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वहीं विभाग की टीम ने बाजार में मौजूद माल को वापस मंगाने और फैक्ट्री दो दिन बंद कर मानक के अनुसार सफाई करने के निर्देश दिए थे। फैक्ट्री संचालक ने इनमें से दोनों ही निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पर गुरुवार शाम को एक बार फिर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में अभी भी मानकों को पूर्ण नहीं किया जा रहा है। हालांकि पहले से काफी सफाई मिली है। उसे चेतावनी दी गई है। साथ ही मानकों को पूर्ण करने के लिए कहा गया है। यदि वह निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें