फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जरी-जरदोजी को दिल्ली के चांदनी चौक तक पहुंचाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की पारंपरिक जरी-जरदोजी और तारकशी शिल्प कला को दिल्ली के चांदनी चौक तक पहुंचाने की तैयारी है। जिला प्रशासन महिलाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर सीधे बाजार से जोड़ने की योजना तैयार कर रहा है। व्यापारियों से कच्चा माल और डिजाइन उपलब्ध कराने तथा तैयार उत्पादों के बदले समूहों को निर्धारित पारिश्रमिक दिलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सेवा-संकल्प अभियान के तहत एक जनपद-एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत सुदामा गार्डन में आयोजित 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहीं 125 महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जरी-जरदोजी के उत्पादों की मांग बड़े शहरों में अधिक है। शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में लहंगे, साड़ियों, सूट और दुपट्टों पर इस तरह के काम की मांग रहती है। कारीगरों को कच्चा माल नहीं मिल पाता है और उत्पादों की बिक्री नहीं होती। इन दोनों समस्याओं का समाधान हो जाए तो महिलाओं को घर बैठे काम मिल सकेगा।

गांवों में बनेंगे साझा वर्किंग स्टेशन
ग्रामीण घरों में जगह की कमी को देखते हुए भोगांव नगर पंचायत, सिकंदरपुर, कोसमा समेत चयनित क्षेत्रों में मनरेगा और अन्य योजनाओं के से सुविधायुक्त कार्यस्थल स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों पर मशीनें उपलब्ध कराने और संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को मिलेगी। प्रशिक्षित महिलाओं के समूह बनाकर क्लस्टर तैयार किए जाएंगे ताकि कच्चे माल की सामूहिक खरीद और तैयार उत्पादों की आपूर्ति आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें