फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों में के बीच हुए मुकाबला

Thu, 15 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 35 शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन करतीं प्रधानाचार्य। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित एसबीआरएल एकेडमी में बृहस्पतिवार को चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर-स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता ने बोर्ड पर सफेद मोहरों से चाल चलकर किया। पहले दिन 150 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 और अंडर-15 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग में 66 और अंडर-15 आयु वर्ग में 84 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता निदेशक आशीष मिश्रा ने बताया कि अंडर-13 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं शुक्रवार को खेली जाएंगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीएन चतुर्वेदी, सचिव सुभाष मिश्रा, कोषाध्यक्ष कमल शर्मा, सह सचिव दीपक अरोरा, अजय पांडेय, अवनीश कुमार, लक्ष्य, विशाल पाठक, संकल्प मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें