मैनपुरी। मैनपुरी प्रभाग में तैनात वन विभाग के 18 दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का आदेश डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने जारी किया है। 15 दिसंबर को दैनिक श्रमिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमसिंह ने लखनऊ में वन मंत्री से मुलाकात कर मैनपुरी में दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की मांग की थी। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को निस्तारण के निर्देश दिए थे। इसके चलते 18 दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपया प्रतिमाह दिए जाने के आदेश डीएफओ ने दिए हैं।