फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रीति और प्रशांत ने मारी बाजी

Fri, 02 Oct 2026 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को जिला प्रशासन और खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से दौड़ शुरू हुई। प्रतियोगिता में 200 से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में प्रीति और बालक वर्ग में प्रशांत ने जीत हासिल की। शुभारंभ परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ सिंधिया तिराहा होते हुए ब्रह्मदेव महाराज मंदिर तक पहुंची। इसके बाद धावक वापस स्टेडियम पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बालिका वर्ग में प्रीति पहले, करिश्मा दूसरे व रीना तीसरे स्थान पर रहीं। नैना चौहान ने चौथा, रौनक ने पांचवां और शिवानी ने छठा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। गगन दूसरे, संदीप तीसरे, नारायण चौथे, शिवराम सिंह पांचवें और अनुज छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर पीटीआई स्वतंत्र कुमार सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने विजेता धावकों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ बुद्धिप्रकाश, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार राठौर, प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमित यादव, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें