मैनपुरी। जनपद स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने किया। उद्घाटन के समय विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऑल ओवर चैंपियनशिप प्राथमिक वर्ग में प्रवीण कुमार नगला कदर विकास क्षेत्र जागीर ने प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय देवामई विकास क्षेत्र मैनपुरी प्रथम और कंपोजिट विद्यालय करहल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में रतनपुर विकास खंड जागीर की टीम प्रथम और कृपालपुर किशनी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वॉलीबाल बालिका वर्ग में विकासखंड करहल की टीम प्रथम, विकास खंड मैनपुरी की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग वॉलीबाल में विकास खंड करहल प्रथम एवं विकास क्षेत्र घिरोर की टीम द्वितीय रही। पीटी प्रदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गहियर जागीर की टीम प्रथम और विकास क्षेत्र बेवर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्राइमरी वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दिवरई कुरावली प्रथम, कंपोजिट विद्यालय हाजीपुर नेरा बरनाहल द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय शिवसिंहपुर मैनपुरी प्रथम एवं विकास खंड कुरावली की टीम द्वितीय रही।
प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रवीन नगला कांदर जागीर प्रथम, वैभव चौहान मैनपुरी द्वितीय और हसन नगर क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चांदनी घिरोर प्रथम, सपना मैनपुरी द्वितीय और अंशिका जागीर तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रवीन नगला कांदर जागीर प्रथम, ललित नगला फतेहगढ़ द्वितीय और संगम खिरिया पीपल कुरावली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कनक जमौरा बेवर प्रथम, अंबरा मैनपुरी द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रवीन नगला कांदर जागीर प्रथम, दीपू बरनाहल द्वितीय और नंदू कुरावली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रोशनी जागीर प्रथम, अलका घिरोर द्वितीय और साइना बरनाहल तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रवीन नगला कांदर जागीर प्रथम, गोलू नगला आशा घिरोर द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में अलका नगला आशा घिरोर प्रथम, रोशनी चौहानपुर जागीर द्विततीय और सोनाक्षी खिदरपुर किशनी तृतीय रहीं। लंबीकूद प्राथमिक वर्ग में ऋषि जागीर प्रथम, अनुज कुरावली द्वितीय और गोलू घिरोर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशिका जागीर प्रथम, अलका जागीर द्वितीय और काव्या कुरावली तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में समस्त ब्लॉकों के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक खेल अनुदेशक के साथ जनपद के खेल कूद में रुचि रखने वाले समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर बीएसए दीपिका गुप्ता और डायट प्राचार्य ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी रवि प्रकाश, कूपर सिंह परिहार, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कमार, जिला गाइड कैप्टन पूनम गुप्ता, उमेश चंद्र, सर्वेश यादव, विनोद यादव, अमर पचौरी, नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।