फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रत्यक्षा ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
फोटो 14 पदक के साथ प्रत्यक्षा सिंह। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य स्तर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ी प्रत्यक्षा सिंह ने जिले का गौरव बढ़ाया है। गोरखपुर में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्यक्षा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी टीम ने रनरअप का खिताब हासिल किया। प्रत्यक्षा को प्रमाण पत्र और सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रत्यक्षा सिंह ने जनपद की ओर से खेलते हुए आगरा क्लस्टर स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा-9 की छात्रा प्रत्यथा गांव मोटा के प्रधान कुंवर पाल सिंह की पौत्री और सीएमओ कार्यालय में जिला सलाहकार के पद पर तैनात अभय कुमार सिंह की पुत्री हैं। उनकी उपलब्धि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, प्रांतीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, गोविंद भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें