फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सात और आठ अगस्त को 21वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल सोमवार की शाम पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए गए। ट्रायल में 20 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रिषभ कुमार और जैवलिन थ्रो में यश का चयन किया गया है। वहीं, अंडर-16 जैवलिन थ्रो के लिए यश और आर्यन, अंडर-18 वर्ग में प्रिंसी और अंडर-20 वर्ग में अनुष्का चौहान का चयन मैनपुरी टीम के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि चयनित टीम छह अगस्त को प्रयागराज के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों का चयन कोच सुरेंद्र यादव की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें