फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पांच साल पहले नोएडा में नौकरी करने गया था प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिहार में खान सर और उनके दो सुरक्षा गार्ड्स पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक गार्ड प्रदीप कुमार जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढि़या छिनकौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि प्रदीप पढ़ा लिखा युवक है और करीब पांच साल पहले गांव से नोएडा नौकरी करने के लिए गया था। पत्नी व बच्चे उसके साथ ही रहते हैं। ढाई से तीन साल पहले वह खान सर का सुरक्षा गार्ड बन गया था। अंतिम बार वह होली के त्योहार पर गांव आया था। गांव में प्रदीप की विधवा मां रहती है। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र है, बहनों की शादी हो चुकी है।
प्रदीप के पिता अनिल कुमार की वर्ष 2012 में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। वह गार्ड की नौकरी कर विधवा मां परिवार का भरण पोषण कर रहा है। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि घटना में कितनी सत्यता है, कौन गलत है। यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें