फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हाजीपुर सेमरी के प्रशासक के अधिकार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत हाजीपुर सेमरी, विकास खंड बरनाहल के प्रशासक विनोद कुमार के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई शासकीय कार्यों में सहयोग नहीं करने और निर्देशों का पालन न करने के आरोप में की गई है।
विज्ञापन

विनोद कुमार पर कार्य न करने और मिशन कायाकल्प से संबंधित कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार जून को ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। उन्होंने प्रशासक और सचिव को एक सप्ताह में सामग्री आपूर्ति के निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार ने 18 जुलाई को बताया कि प्रशासक ने कोई कार्य नहीं किया। इसके बाद प्रशासक को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में न्यायालय के निर्देशों का पालन कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। हालांकि, प्रशासक ने न तो कार्य पूरे किए और न ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की गई है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नरेंद्र सिंह को हाजीपुर सेमरी का नया प्रशासक नामित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें