फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित

Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 पावर हाउस उपकेंद्र पर आई खराबी को ठीक करते कर्मचारी। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद महिलाएं व पुरूष। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज बारिश के चलते बुधवार को जिले भर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ग्रामीण अंचल के साथ ही शहर के भी कई मोहल्लों में बिजली लाइन में फाल्ट होते रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में खरपरी, नगला जुला और खरगजीत नगर क्षेत्र में रुक-रुककर करीब तीन घंटे तक फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुईँ। वहीं करहल रोड उपकेंद्र क्षेत्र में बुधवार की दोपहर करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित हुई। सिविल लाइन टाउन फोर्थ में भी बारिश के कारण करीब एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
वहीं देर शाम ग्रामीण अंचल में हुई बारिश के कारण शाम 7 बजे से दन्नाहार, कुचेला, कांकन, नगला जुला आदि उपकेंद्र क्षेत्र के 100 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। समाचार लिखे जाने तक इन क्षेत्र में आपूर्ति बाधित चलने के कारण अंधेरा छाया हुआ था। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते कई जगह फाल्ट हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बीच भी कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुटे हुए हैं। यदि बारिश बंद होती है तो देर रात तक सभी जगह की आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। सीडीओ कार्यालय में भी काफी देर तक बिजली नहीं आई। इसकी वजह से कई कार्यालय में काम ठप हो गया। लंबे समय तक बिजली न आने से इनवर्टर भी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें