फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों पर कब्जे, सड़क पर लग रहा जाम

Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
फुटपाथों पर कब्जे, सड़क पर लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के स्टेशन रोड और आगरा रोड के फुटपाथों पर गाड़ियाल समाज के लोगों का कब्जा है। जिन फुटपाथों को लोगों के चलने के लिए बनाया गया, उन पर इन लोगों ने अपने आशियाना बना दिए हैं। इन अवैध कब्जों से पैदल चलने वालों को तो समस्या हो ही रही है, जाम भी लग रहा है। सड़क किनारे रहने वाले कई परिवारों के पास तो सरकार के दिए आवास भी हैं, लेकिन वह वहां न रहकर सड़क किनारे रहने लगे हैं।
विज्ञापन


नगर के स्टेशन रोड पर करीब 12 से अधिक गाड़िवाल समाज के परिवार कई वर्षों से फुटपाथ पर अस्थाई आसियान बनाकर रह रहे हैं। सड़क पर लोहे से बने उपकरणों को बेचकर यह परिवार अपने परिवार को पालते हैं। इनके सड़क किनारे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन भी कोई कार्रवाई करता। इनमें से कुछेक को छोड़कर बाकी सभी के पास कांशीराम आवास योजना के आवास हैं, लेकिन यह लोग इनमें नहीं रहते। महिला कुंती देवी ने बताया कि वो घुमक्कड़ जाति से ताल्लुक रखती हैं। समय-समय पर अपना डेरा बदलते रहते हैं। यहां कई परिवार वर्षों से रह रहे हैं। उनके नाम कांशीराम आवास हैं मगर वो वहां जाना ही नहीं चाहते। 2011 में समाज के इन परिवारों को स्थायी रूप से बसाने के लिए आवास भी आवंटित किए गए। समाज के कई लोगों ने उन आवासों को किराए पर दे दिया। कई बार इन मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया, मगर फुटपाथ का अतिक्रमण कर रहे परिवारों से किसी ने यहां बसे रहने का कारण नहीं पूंछा।
विज्ञापन

फोटो।


ऐसे लोगों को चिन्हित कर जल्द ही फुटपाथ से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिन परिवारों को आवास आवंटित हैं। वह परिवार कालोनी में ही निवास करें।
 गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर
             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें