फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस के सिपाही की मौत

Thu, 12 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समदपुर निवासी पुलिस के सिपाही नरेंद्र यादव की 10 फरवरी की रात गश्त के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को दोपहर बाद सिपाही नरेंद्र का शव लेकर पुलिस के जवान गांव लेकर आए। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। सिपाही के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

समदपुर निवासी नरेंद्र औरैया के अजीतमल थाने की अटसू चौकी पर तैनात थे। वह अवकाश के बाद मंगलवार को चौकी पहुंचे थे। रात्रि गश्त के लिए वह चौकी से फफूंद मार्ग स्थित बल्लापुर के आश्रम के पास पहुंचे। वहां से टैंपो पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर चालक ने टैंपों ने टक्कर मार दी। जिससे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। साथी सिपाही कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला थूले निवासी प्रमोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को औरैया से आरआई, एक हेड कांस्टेबिल और पुलिस के आठ सिपाहियों की टुकड़ी नरेंद्र यादव के शव को लेकर गांव पहुंची। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी ईना देवी का रो-रोकर बुराहाल था। सिपाही नरेंद्र के एक बेटा दीपांशु और दो बेटियां झलक एवं असित हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व पुलिस की गारद ने मातमी धुन बजाकर सलामी दी। इस मौके पर गांव और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11एमएनपी 32ए: पति का शव आने पर रोती सिपाही की पत्नी ईना देवी।
11एमएनपी 32बी: सिपाही के अंतिम संस्कार से पूर्व सलामी देते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें