फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ियों से हूटर और काली फिल्म हटवाईं

Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ियों से हूटर और काली फिल्म हटवाईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। काली फिल्म चढ़े वाहनों से फिल्म उतरवाने के साथ ही हूटर निकाले। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन

सोमवार को थाना किशनी पहुंचे प्रभारी डीएम एसपी स्थल का निरीक्षण किया। वापस लौटते समय अधिकारियों ने एक सफेद रंग की बोलेरो को रोक लिया। बोलेरो में हूटर और काली फिल्म लगी थी, गाड़ी पर प्रधान लिखा हुआ था। सपा का झंडा भी लगा हुआ था। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और हूटर जब्त कर शमन शुल्क वसूलने के आदेश दिए। एसपी देवरंजन वर्मा ने बिधूना चौराहे पर एक कार काली फिल्म चढ़ी कार को थाने भिजवाया। कटरा समान के पास वाहनों को रोककर चेक किया। दो गाड़ियों में चेकिंग के दौरान छह लाइसेंसी असलाह मिले। गाड़ी में मौजूद लोग लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने तुरंत ही सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।
शहर कोतवाल ने पुलिस बल के साथ ईशन नदी चौराहा पर वाहनों को चेक किया। काली फिल्म उतरवाने के साथ ही लगे हूटर जब्त किए। कई वाहनों का चालान कर समन शुल्क वसूला। थाना भोगांव में थानाध्यक्ष ने भी चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहनों के चालान किए। एक वाहन को सीज कर दिया। प्रेस लिखी एक गाड़ी से हूटर जब्त कर लिया। करीब 10 वाहनों से काली फिल्में उतरवाईं। कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। कुसमरा, करहल, कुरावली, बरनाहल, कुर्रा समेत सभी थानों में पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें